{"product_id":"the-secret-रहस्य-by-rhonda-byrne-hindi-edition-paperback","title":"(The Secret) रहस्य by Rhonda Byrne (Hindi Edition) (Paperback)","description":"\u003cdiv data-expanded=\"false\" class=\"a-expander-content a-expander-partial-collapse-content\"\u003e\u003cspan\u003eएक महान रहस्य के अंश पुराने काव्य, साहित्य, धर्मों, दर्शनों में सदियों से मौजूद हैं। रहस्य के ये सभी अंश पहली बार इकट्ठे होकर अविश्वसनीय रूप में सामने आ रहे हैं, इस रहस्य का ज्ञान और अनुभव सभी लोगों के जीवन का कायाकल्प कर सकता है। इस पुस्तक में आप अपने जीवन के हर पहलू - धन, सेहत, संबंध, खुशी और लोक-व्यवहार - में रहस्य का प्रयोग करना सीखेंगे। आप अपने भीतर छिपी उस प्रबल शक्ति को जान जाएँगे, जिसका दोहन नहीं हुआ है। यह एहसास आपके जीवन के हर पहलू को खुशियों से भर सकता है। रहस्य में आधुनिक युग के उपदेशकों का ज्ञान भी शामिल है, जिन्होंने इसका प्रयोग सेहत, दौलत और सुख हासिल करने में किया है। उनकी रोचक कहानियों से पता चलता है कि रहस्य के ज्ञान पर अमल करने से बीमारियाँ ठीक हो सकती हैं, अथाह दौलत पाई जा सकती है, समस्याओं को सुलझाया जा सकता है। और असंभव समझी जाने वाली चीज़ों है को हासिल किया जा सकता है। आप अपने हाथों में एक महान रहस्य थामे हैं... यह युगों-युगों से हस्तांतरित होता आ रहा है। इसे सभी पाना चाहते थे, इसे छिपाया गया, यह खो गया, इसे चुराया गया और ढेर सारी दौलत में खरीदा गया। सदियों पुराना यह रहस्य इतिहास के कुछ सबसे मशहूर लोगों को मालूम था : प्लेटो, गैलिलियो, बीथोवन, एडिसन, कारनेगी, आइंस्टाइन तथा अन्य महान आविष्कारकों, धर्मशास्त्रियों, वैज्ञानिकों और चिंतकों को अब यह रहस्य पूरी दुनिया को बताया जा रहा है। \"जब आप यह रहस्य सीखेंगे, तो आप जान जाएंगे कि आप अपने मनचाहे व्यक्तित्व को कैसे पा सकते हैं, अपने मनचाहे काम कैसे कर सकते हैं और अपनी मनचाही चीज़ कैसे पा सकते हैं। आप जान जाएँगे कि आप सचमुच कौन हैं। आप उस सच्ची भव्यता को जान जाएँगे, जो जीवन में आपका इंतज़ार कर रही है।\" - प्रस्तावना से द सीक्रेट के फ़िल्म संस्करण के बारे में अधिक जानकारी के लिए www.thesecret.tv पर जाएँ।\u003c\/span\u003e\u003c\/div\u003e","brand":"The Indian Book Store","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":67698235965576,"sku":null,"price":499.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0590\/3830\/2344\/files\/download-2026-10-19T175952.217.jpg?v=1792412992","url":"https:\/\/www.theindianbookstore.in\/products\/the-secret-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%af-by-rhonda-byrne-hindi-edition-paperback","provider":"The Indian Book Store","version":"1.0","type":"link"}